drinking water
Can drinking too much water be dangerous

Drinking Too Much Water : पानी, पृथ्वी पर मौजूद सबसे बहुमूल्य चीज और जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। जीवन के हर स्तर में पानी सबसे महत्वपूर्ण है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है, पाचन में मदद करता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, ज्यादा पानी पीना भी खतरनाक हो सकता है? जी हां, ज्यादा पानी पीना खतरनाक हो सकता है।

अगर आप बहुत ज्यादा पानी बहुत कम समय में पीते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आपके शरीर को पानी की कितनी आवश्यकता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि, आप कहां हैं और आपने कितना शारीरिक काम किया है। इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि ज्यादा पानी पीना क्यों खतरनाक है, इसके क्या लक्षण हैं, और इसे कैसे रोका जा सकता है।

Drinking too much water
Drinking water

ज्यादा पानी पीने (Drinking Too Much Water) से क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति कम समय में बहुत ज्यादा पानी पीता है, तो शरीर में सोडियम (नमक) का स्तर कम हो जाता है। सोडियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह खून और कोशिकाओं में तरल पदार्थों का संतुलन बनाए रखता है। जब शरीर में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, तो खून पतला हो जाता है और सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। इस स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया या वाटर इंटॉक्सिकेशन कहते हैं। यह स्थिति कई बार जानलेवा भी हो सकती है।

हाइपोनेट्रेमिया के लक्षण –
सिरदर्द : ज्यादा पानी पीने से दिमाग में सूजन आ सकती है, जिससे सिरदर्द होता है।
उल्टी : शरीर में सोडियम कम होने से पेट खराब हो सकता है और उल्टी हो सकती है।
चक्कर आना : आपको चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।
भ्रम: दिमाग सही से काम नहीं करता, जिससे आप कन्फ्यूज हो सकते हैं।
दौरे: गंभीर मामलों में ज्यादा पानी पीने से दौरे पड़ सकते हैं।
बेहोशी : बहुत गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश हो सकता है।

ये लक्षण आमतौर पर तब दिखते हैं जब कोई व्यक्ति बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पानी पी (Drinking Too Much Water) लेता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई 2-3 घंटे में 5-6 लीटर पानी पी ले, तो यह खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में सलाह दी जाती है कि, व्यक्ति एक बार डॉक्टर से चेकअप करवाए और सही इलाज ले। गंभीर स्थिति में घरेलू उपाय से इलाज करने की कोशिश न की जाए।

कौन लोग हैं ज्यादा जोखिम में?
सामान्य लोगों के लिए ज्यादा पानी पीने (Drinking Too Much Water) से नुकसान होने की संभावना कम होती है लेकिन कुछ लोग अधिक जोखिम में होते हैं। ये लोग हैं – एथलीट और मैराथन धावक। ये लोग लंबी दौड़ या भारी व्यायाम करते हैं, जिससे वे पसीने के साथ सोडियम खो देते हैं। अगर वे सिर्फ पानी पीते हैं और सोडियम की पूर्ति नहीं करते, तो हाइपोनेट्रेमिया का खतरा बढ़ जाता है।

जिन लोगों को किडनी की बीमारी है, उनके लिए ज्यादा पानी पीना खतरनाक हो सकता है क्योंकि उनकी किडनी अतिरिक्त पानी को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती।

कितना पानी पीना सुरक्षित है?
यह सवाल बहुत जरूरी है कि एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए। इसका जवाब हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है क्योंकि यह कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे – आपका वजन और शरीर का आकार, मौसम (गर्मी में ज्यादा पानी चाहिए), आपकी शारीरिक गतिविधि (व्यायाम करने वालों को ज्यादा पानी चाहिए) और आपकी सेहत

सामान्य तौर पर, एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 2-3 लीटर पानी पर्याप्त होता है। पुरुषों के लिए यह 3-4 लीटर और महिलाओं के लिए 2-3 लीटर हो सकता है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप जबरदस्ती इतना पानी पिएं। आपकी प्यास और मूत्र का रंग आपके लिए सबसे अच्छा संकेतक है। अगर आपका मूत्र हल्का पीला है, तो इसका मतलब है कि आप पर्याप्त पानी पी रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here