पंकज क्षीरसागर
अंपायर सेलेस का एक रन डिक्लेअर का इशारा। नाली में बाल जाने पे एक रन की रख्खी है। तभी पलक झपकते बंटू ने लबालब भरी नाली में से बाल हेड ली। दो टप्पे जमीन पर मारकर पिलास्टिक की गेंद लेकर सिलीपर घसीटते हुए भूरी फिर बालिंग मार्ग पे। ताड़ते हुए तेज अंडर आर्म गेंद। बेस्टमेन सोनू ने अपने फलटे के सहारे इसे उठाकर मारा। सभी निगाहें गैलरी में खड़े दर्शकों से नजरे मिलाते हुए आसमान में। इसी बीच गेंद ‘हजार’.. मतलब गुम हो गई है। जिसके हाथ से बाल पार हो जाएगी वो ही लाएगा के नियम की तहत खेल रुक गया है।
भिया बड़ा रोमांसक मुकाबला है। आज 11-11 रुपए का मेडल मैच है। पिंकी भाभी अपनी गैलरी से फील्डिंग में जमावट करते हुए। कने वाली गिरधारी की दुकान से लायी नई गेंद के साथ खेल फिर शुरू। दीवाल पे ईंटाडे से तीन ईस्टम्प मांडने की जगह आज खेल में बड़े बदलाव किए गए हैं। विकेट कीपर कॉमन है। एक टप्पा कैच पे आउट मानेंगे। फर्स्ट बाल ट्रायल। लास्टमेन की बैटिंग की रखी है। उसको दोनों एन्ड पर रन आउट माना जाएगा। आज टायर को स्टंप के तौर पर, गली के बीचम-बीच सेंटर हेड करके फिट किया गया है।
इस टायर को देखकर टॉमी अपने आप को टांग ऊंची करने से नहीं रोक पा रिया हे। बल्लेबाज पंकज भिया मुंह में गुटखा चघळते हुए। भूरी फिर वापिस बॉलिंग मार्ग पर। निसाना मांडकर गेंद का टिप्पा सीधे गुडलेंग्थ स्पॉट यानी गोबर के पोटे पर। मिड ऑफ, मिड ऑन तक इसके झटके और शिन्तोड़े महसूस किए गए। अचानक मुंह के गोबर के साथ गोबर का स्वाद। गुटखा थूककर, नाक का सेमड़ा पोछकर फिर से स्टान्स लेते हुए। अगली गेंद एकदम तिरिभिन्नाट सुर्री। विकेट कीपर को चकमा देते हुए बाल नाली में।
अपन्ने तो टेनिस की गिलीगच्च बाल भी निकाली है। अगली चक्कर वो कचकड़े की बाल से भिया लोगोन की पेंट- बुशट पे किरकेट का पिरेम छप गया था। भोत दचिक दचिक के पड़े थे। खाने में भोत मजा आया था। अपन है ही निसड़ल्ले। इसके बाद अपन ने क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। कपिल देव जैसा वेट नी किया।
वो तो मम्मी ने बोला था ज्यादा खेलना मती, पीने खाने में लग गए सो अलग, नी तो सचिन फचिन कां लग रिये थे।
(पंकज क्षीरसागर की फेसबुक वॉल से साभार)