Premanand Maharaj Pad Yatra : मथुरा में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब खबर सामने आई है कि, यह यात्रा दोबारा शुरू हो गई है। हालांकि, यात्रा में एक बड़ा बदलाव किया गया है।

पहले संत प्रेमानंद महाराज की यह पदयात्रा रात 2 बजे शुरू होती थी लेकिन अब इसे सुबह 4 बजे से शुरू किया जाएगा। यह बदलाव महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिस वजह से यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। अब प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद यह यात्रा बदले हुए समय के साथ दोबारा शुरू कर दी गई है।

भक्तों की आस्था पर नहीं पड़ा कोई असर :


समय बदला है लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था बिल्कुल नहीं बदली। पहले की तरह अब भी हज़ारों भक्त रात में ही सड़कों के किनारे बैठकर संत के दर्शन का इंतजार करते हैं। कानपुर से आए एक भक्त ने कहा, “महाराज जब भी यात्रा करें, हम तो उनके दर्शन को हमेशा तैयार रहते हैं। हमारे लिए ये समय नहीं, आस्था का विषय है।”

वृंदावन में फिर गूंजी भक्ति की ध्वनि :


सोमवार को जब संत प्रेमानंद महाराज ने दोबारा अपनी पदयात्रा शुरू की, तो वृंदावन की गलियां फिर भक्ति और श्रद्धा से भर गईं। देश-विदेश से आए भक्तों ने जैसे ही महाराज के दर्शन किए, उनकी आंखों में आनंद और भक्ति छलक पड़ी।

स्वास्थ्य कारणों से रुकी थी यात्रा :


कुछ समय पहले महाराज जी की तबीयत खराब होने की वजह से यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी। उस दौरान वे सुबह के समय वाहन से निकलते थे। यात्रा के रुकने से भक्तों में उदासी थी, लेकिन जैसे ही पदयात्रा के दोबारा शुरू होने की खबर आई, पूरे वृंदावन में खुशी की लहर दौड़ गई।

रंगोली और दीपों से सजा मार्ग, भजनों से हुआ स्वागत :


रविवार की रात, भक्तों ने छटीकरा मार्ग स्थित 'श्री कृष्ण शरणम' से लेकर रमनरेती स्थित 'श्री राधा हित केली कुंज आश्रम' तक पूरे रास्ते को रंगोली और दीपों से सजाया। जब महाराज जी अपने निवास से यात्रा के लिए निकले, तो भक्तों ने भजन, जयकारों और श्रद्धा से उनका जोरदार स्वागत किया।

 

12 वर्षों से निशुल्क योग के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दे रहीं योगदूत शैलजा
क्या अब इतिहास को भी फोटोशॉप किया जाएगा?
अब अपराधी जेब नहीं, मन को निशाना बना रहे हैं
ममता की जड़ों से उगता हरित भारत
रुकी नहीं... थकी नहीं... अनादि भारत की जर्सी लेकर लौटी
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

सिंह

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ

मीन