भोपाल, दिसंबर 2012/ राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के स्थानांतर के बाद नवीन पदस्थापना की है। आदेश के अनुसार पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं:-
1 डॉ. राजेश कुमार राजौरा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मंत्रालय से सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पदेन अपर विकास आयुक्त।
2 श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पदेन अपर विकास आयुक्त से प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम।
3 डी.डी. अग्रवाल मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा संचालक, एड्स का अतिरिक्त प्रभार।
4 डॉ. एम. गीता नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा संचालक, एड्स का अतिरिक्त प्रभार से मिशन संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम)।
5 सी.बी. चक्रवर्ती एम. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर से अतिरिक्त प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम।
6 अभिषेक सिंह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू, जिला इंदौर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास।
7 इलैया राजा टी. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर, जिला मंडला से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़।
8 तेजस्वी एस. नायक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटनी, जिला कटनी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर।
9 अमित तोमर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिहोरा, जिला जबलपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया।
10 सुश्री शनमुगा प्रिया आर.सहायक कलेक्टर, सिंगरौली से सहायक कलेक्टर होशंगाबाद।
श्री डी.डी. अग्रवाल द्वारा आयुक्त खाद्य सुरक्षा का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री पंकज अग्रवाल आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा केवल आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी प्रकार श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव द्वारा प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ. मनोहर अगनानी, आयुक्त एकीकृत बाल विकास सेवा तथा पदेन मिशन संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी बाल आरोग्य एवं पोषण तथा आयुक्त महिला सशक्तिकरण और पदेन प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम केवल, पदेन प्रबंध संचालक महिला वित्त एवं विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।