नई दिल्ली/ भारतीय खाद्य निगम ने हाल ही में देश में समर्थन मूलय पर हुई धान की खरीदी के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। ये आंकड़े ट्विटर पर कुछ ग्राफिक्‍स के जरिए बताए गए हैं। इसमें निगम ने दावा किया है कि देश में समर्थन मूल्‍य पर इस बार धान की खरीद में बहुत अधिक इजाफा हुआ है। वर्ष 2014-15 में जहां निगम ने 40.82 लाख टन धान की खरीदी की थी वहीं वर्ष 2015-16 में अभी तक 65.62 लाख टन धान की खरीदी की जा चुकी है। यानी देश में सूखे की तमाम खबरों के बावजूद पानी में ही पनपने वाली और पानी से ही जिंदा रहने वाली धान की फसल में बंपर इजाफा हुआ है। यह इजाफा एक साल पहले हुई खरीद की तुलना में करीब 25 लाख टन अधिक का है। इस अवधि में केवल बिहार ही ऐसा राज्‍य रहा है जहां धान की खरीद में कमी आई है। पिछले साल वहां 16.13 लाख टन खरीद हुई थी और इस बार यह आंकड़ा 12.09 लाख टन का है। पश्चिम बंगाल और उत्‍तरप्रदेश जैसे राज्‍यों में तो करीब दुगुना इजाफा हुआ है। यह हमारे किसानों की मेहनत का सुफल है और इसके साथ ही कृषि वैज्ञानिकों की भी सफलता है जो खेती की नई तकनीक किसानों तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब सूखे जैसी स्थिति के बावजूद इतना अच्‍छा परफार्मेंस है तो यदि ठीक ठाक बारिश हो जाए तो हमारे किसान कितना बड़ा कमाल दिखा सकते हैं?

CUET-UG 2025: आधार मिलान में गड़बड़ी, सिलेबस से भटकाव और शिफ्ट आधारित असमानता से छात्र चिंतित
Operation Sindoor : शशि थरूर की अगुवाई से कांग्रेस हैरान, भाजपा ने घेरा
Operation Sindoor :
Ceasefire : ट्रंप की धमकी और भारत की दिशा व दुविधा
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ