Khushboo Patani : ऐसे कलयुग में जहां खून के रिश्ते ही एक दूसरे के खून के प्यासे हैं, एक लड़की ने खंडहर में जख्मी हालत में पड़ी बच्ची की जान बचाई है। इस लड़की ने न केवल बच्ची का ख्याल रखा बल्कि उसे उसके माता - पिता तक भी पहुंचाया। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो संभवतः आपने इस मामले से जुड़ा एक वीडियो जरूर देखा होगा। वीडियो में बच्ची की जान बचाने वाली लड़की की पहचान अदाकारा दिशा पाटनी की बहन के रूप में बताई जा रही है, जिसका नाम है खुशबू पाटनी। दिशा पाटनी की बहन के आलावा खुशबू की अपनी एक अलग पहचान हैं। इस लेख में जानिए कौन हैं खुशबू पाटनी।

साहस और सूझ - बूझ का पर्याय बन चुकी दिशा खुशबू पाटनी एक एक्स आर्मी ऑफिसर हैं। उनका जन्म उत्तरप्रदेश के बरेली में हुआ था। वे अपने परिवार में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी उत्तरप्रदेश में DSP के रूप में कार्य कर चुके हैं, अब वे रिटायर हो गए हैं। खुशबू की छोटी बहन दिशा, बॉलीवुड में हीरोइन हैं जबकि छोटा भाई इस समय पढ़ाई कर रहा है।

12 साल तक सेना में सेवाएं दी


[caption id="attachment_50011" align="aligncenter" width="150"]खुशबू पाटनी खुशबू पाटनी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी सेवाएं दी[/caption]

खुशबू ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। 12 साल तक सेना में सेवाएं देने के बाद वे सेना में मेजर पद तक पहुंची थीं। इस समय खुशबू फिटनेस इन्फ्लुएंसर, ट्रेनर और नूट्रिशन हैं। खुशबू सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपने रियाल लाइफ एक्सपीरियंस से लोगों को मोटिवेट करती हैं। इस सब के आलावा खुशबू समाज सेवा का काम भी करती हैं।

अब चर्चा में क्यों हैं खुशबू पाटनी (Khushboo Patani):


दरअसल, खुशबू पाटनी को रविवार को खंडहर में एक बच्ची मिली थी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे और वो दर्द से कराह रही थी। खुशबू मॉर्निंग वॉक पर गई हुईं थी। इसी दौरान उन्हें बच्ची का रोना सुनाई दिया। वे आवाज का पीछा करते हुए खंडहर में गईं तो उन्हें एक बच्ची मिली। इस बच्ची को खुशबू अपने साथ लेकर गईं। बच्ची की मरहम पट्टी कर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।

जाको राखे सांइयाँ, मार सके न कोई


इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। खुशबू द्वारा इस बच्ची का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। उन्होंने कहा था कि, 'जाको राखे सांइयाँ, मार सके न कोई।'

बच्ची की हालत के लिए माता - पिता की लापरवाही जिम्मेदार


एक अन्य वीडियो शेयर कर खुशबू ने बताया कि, बच्ची के माता - पिता मिल गए हैं। बच्ची की हालत के लिए खुशबू ने कुछ हद तक माता - पिता की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने वीडियो में यह भी बताया कि, कोई दिमागी रूप से कमजोर व्यक्ति बच्ची को रेलवे स्टेशन से उठाकर यहां खंडहर में ले आया था।

Khushboo Patani ने बच्ची का खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया


बच्ची के साथ खेलते हुए खुशबू ने वीडियो शेयर किया। उन्होंने यह भी बताया कि, बच्ची अपनी मां के पास पहुंचकर बहुत अच्छा महसूस कर रही थी। यह केस गरीबी का है। शादी करके इस महिला को यहां लाया गया था। किसी को ब्लेम नहीं किया जा सकता लेकिन बच्चे का भविष्य...। खुशबू पाटनी ने बच्ची का खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बच्ची की मुंह की चोट नजर आ रही है लेकिन अपनी मां की गोद में वह खुश भी नजर आ रही थी।

खुसबू की दरियादिली काबिले तारीफ


इस तरह बच्ची की जान बचाने के लिए खुशबू की हर जगह सराहना की जा रही है। उनकी यह सूझबूझ बताती हैं कि, हमारे देश में अभी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हों, जिन्हें बच्चों में भगवान नजर आते हों। खुसबू (Khushboo Patani) की यह दरियादिली वाकई काबिले तारीफ है।

CUET-UG 2025: आधार मिलान में गड़बड़ी, सिलेबस से भटकाव और शिफ्ट आधारित असमानता से छात्र चिंतित
Operation Sindoor : शशि थरूर की अगुवाई से कांग्रेस हैरान, भाजपा ने घेरा
Operation Sindoor :
Ceasefire : ट्रंप की धमकी और भारत की दिशा व दुविधा
मेष

वृष

मिथुन

कर्क

कन्या

तुला

वृश्चिक

धनु

मकर

कुम्भ