भोपाल, अप्रैल 2013/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद् की बैठक में 17 रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) तथा 15 सीमित ऊँचाई सब-वे (एल.एच.एस.) को बीओटी (टोल) योजना में बनाने की मंजूरी दी गई। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के माध्यम से निजी क्षेत्र के सहयोग से यह कार्य तीन से साढ़े तीन वर्ष की अवधि में किया जायेगा। परियोजना की अनुमानित निर्माण लागत 763 करोड़ 81 लाख है।

परियोजना के लिए कन्सेशन अवधि 18 वर्ष प्रस्तावित है। इसमें 3 वर्ष निर्माण अवधि को भी शामिल किया गया है। डिजाइन बिल्ट फायनेंस आपरेट (डी.बी.एफ.ओ.) पद्धति के आधार पर इस मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा। निजी निवेशकर्त्ता को सम्पूर्ण कन्सेशन अवधि में मार्ग का संधारण करना होगा। परियोजना पर टोल दर प्रस्तावित की गई हैं, जो थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर निकटतम 5 रुपये के पूर्णांक से बढ़ायी जायेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here