भोपाल, जून 2013/ प्रदेश में इस साल 122 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। यह गत वर्ष के 115 लाख हेक्टेयर की तुलना में लगभग 7 लाख हेक्टेयर अधिक है। सोयाबीन की बोनी लगभग 62 लाख हेक्टेयर में की जायेगी। यह भी पिछले साल के 61 लाख 58 हजार हेक्टेयर से अधिक है।
धान की बोवाई विगत वर्ष 17 लाख 59 हजार हेक्टेयर में की गई थी। इस वर्ष 17 लाख 70 हजार हेक्टेयर में बोये जाने का अनुमान है। कपास की बोवाई 7 लाख 35 हजार हेक्टेयर में की जायेगी। यह गत वर्ष बोये गये क्षेत्र 7 लाख 27 हजार हेक्टेयर से अधिक है। अन्य प्रमुख फसल में ज्वार 3 लाख हेक्टेयर में, बाजरा 2 लाख, तुअर 5 लाख 40 हजार, मूँग 90 हजार, उड़द 6 लाख 35 हजार, तिल 3 लाख, रामतिल एक लाख और कोदो-कुटकी 2 लाख 15 हजार हेक्टेयर में बोये जाने का कार्यक्रम लिया गया है।