भोपाल, मई 2013/ राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सदस्य सचिव, राज्य वित्त आयोग तथा सचिव, वित्त विभाग एस.एन. मिश्रा को सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र शोभित जैन को अपर सचिव वित्त, कलेक्टर भिण्ड अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को अपर आयुक्त (राजस्व) ग्वालियर एवं चंबल संभाग, उप सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास रजनीश कुमार श्रीवास्तव को कलेक्टर हरदा और उप सचिव, मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम निशांत वरवड़े को कलेक्टर भोपाल पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर टीकमगढ़ रघुराज एम.आर. को कलेक्टर डिण्डोरी, कलेक्टर हरदा सुदाम पंडरीनाथ खांडे को कलेक्टर टीकमगढ़, कलेक्टर डिण्डोरी नागरगोजे मदान विभीषण को अपर आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर, अतिरिक्त प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम सी.बी. चक्रवर्ती एम. को कलेक्टर भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) खण्डवा तरूण कुमार पिथोड़े को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) उमरिया अमित तोमर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं पदेन अपर कलेक्टर (विकास) खण्डवा बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव वन एवं संस्कृति विभाग बी.पी. सिंह को संस्कृति विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रमुख सचिव पर्यटन तथा आयुक्त पर्यटन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बी.पी. सिंह द्वारा प्रमुख सचिव पर्यटन तथा आयुक्त पर्यटन का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास एस.पी.एस. परिहार केवल प्रमुख सचिव पर्यटन तथा आयुक्त पर्यटन के प्रभार से मुक्त होंगे। श्री निशांत वरवड़े द्वारा कलेक्टर भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर कलेक्टर भोपाल निकुंज श्रीवास्तव केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिये कार्यमुक्त होंगे।