भोपाल, जुलाई 2013/ वन मंत्री सरताज सिंह ने हरियाली महोत्सव 2013 के अवसर पर लोगों से वन विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी कर सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

सिंह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिये संचालित अनेक योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। प्रदेश में गठित 15 हजार वन समितियाँ इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में इसके उत्साहजनक परिणाम सामने आये हैं।

वन मंत्री ने कहा है कि प्रदेश में इस वर्ष वन समितियों को आवंटित वन क्षेत्र में बाँस तथा अन्य प्रजातियों के रोपण का निर्णय लिया गया है। इससे ग्राम वन समितियों को सशक्त बनाने, वनोपज की स्थानीय माँग की पूर्ति करने के साथ आय के साधन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। वर्षा ऋतु में समितियों को रोपण के लिये पौधों का निःशुल्क प्रदाय अनुसंधान एवं विस्तार रोपणियों से किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि किसानों की सुविधा की दृष्टि से बबूल एवं खमेर प्रजाति के वृक्षों की लकड़ी को पविहन अनुज्ञा-पत्र की अनिवार्यता से मुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here