भोपाल, जून 2013/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का केन्द्र गाँव को बनाया जायेगा। स्वास्थ्य के विभिन्न संकेतकों में राष्ट्रीय औसत से बेहतर कार्य करके दिखायें। मुख्यमंत्री यहां मातृ एवं बाल स्वास्थ्य विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेन्द्र हार्डिया, मुख्य सचिव आर.परशुराम, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त सचिव सुश्री अनुराधा गुप्ता और डी.एफ.आई.डी. के प्रमुख सेम शा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों का जीवन स्तर सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी से गरीबों के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार होगा। हमें संपूर्णता में विचार कर आर्थिक स्तर, लोगों के दृष्टिकोण, शुद्ध पेयजल और जनसंख्या स्थिरीकरण पर ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने एकीकृत वित्तीय स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली की वेबसाइट का लोकार्पण किया और आर.एम.एन.सी.एच. मार्गदर्शिका का विमोचन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here