भोपाल, दिसम्बर 2015/ मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) श्री एन.के. कश्यप की प्रतिनियुक्ति अवधि में तीन माह की वृद्धि की गई है। राज्य शासन ने आज यह आदेश जारी किया है। श्री कश्यप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में प्रमुख अभियंता थे। उनकी सेवाएँ दो वर्ष के लिए मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) के पद पर ली गई थी जिसकी अवधि 11 नवंबर, 2015 को समाप्त हो गई। राज्य शासन ने उनकी प्रतिनियुक्ति 12 दिसंबर, 2015 से 31 मार्च, 2016 तक बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here