भोपाल, अप्रैल 2013/ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सीहोर के आष्टा में अंत्योदय मेला परिसर में आज 268 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। एक अरब 99 करोड़ 48 लाख से अधिक राशि के इन कार्यों में एक अरब 30 करोड़ रूपये लागत के 17 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण और 69 करोड़ से अधिक राशि के 249 कार्यों के निर्माण की आधारशिला रखी गयी।
अंत्योदय मेला में 16 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में 19 करोड़ 46 लाख राशि के चेक और सामग्री प्रदान कर लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आष्टा के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। सीहोर जिले में अटल ज्योति अभियान की शुरूआत आष्टा से की जायगी। मुख्यमंत्री ने अंत्योदय मेले में कई घोषणाएं भी कीं।