Simhastha Logoभोपाल, दिसम्बर 2015/ उज्जैन में वर्ष 2016 में होने वाले सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को वह प्रत्येक जानकारी मिल सकेगी, जो उन्हें चाहिये। श्रद्धालु के उज्जैन में आगमन होते ही उन्हें कहाँ जाना है, किससे मिलना है, वे कहाँ ठहर सकते हैं, उन्हें किसी उपचार विशेष की जरूरत है, वह कहाँ मिलेगी, ऐसी तमाम जानकारियाँ समेट कर सैकड़ों की संख्या में प्रश्न और उनके उत्तर सिंहस्थ मेला कार्यालय में तैयार किए जा रहे हैं। सिंहस्थ में इस बार श्रद्धालु उज्जैन आकर जब किसी कॉल-सेन्टर या हेल्प-सेन्टर पर जाकर अपने लिए जानकारी पूछेंगे तो उन्हें जानकारी मिल जायेगी। यह सुविधा सिंहस्थ की वेबसाइट और एप पर भी उपलब्ध रहेगी।

श्रद्धालुओं को जानकारी प्राप्त करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए फ्रीक्वेन्ट आस्क्ड क्वेश्चन नाम से प्रश्नों की सीरिज तैयार करवायी जा रही है। इन प्रश्नों के साथ उनके सही और सटीक उत्तर तैयार किये जा रहे हैं। कॉल-सेन्टर में रखे लेपटॉप और कम्प्यूटर सिस्टम में सभी तैयार प्रश्न और उनके उत्तर फीड रहेंगे। इसके अलावा सिंहस्थ उज्जैन डॉट इन वेबसाइट, सिंहस्थ के फेसबुक पेज और मोबाईल एप पर भी यह जानकारी उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु इन्टरनेट के माध्यम से अपने मोबाईल पर भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी शहर के साइबर कैफे पर भी उपलब्ध रहेगी।

प्रश्नों की सीरिज में लगभग 6000 प्रश्न तैयार करवाये जा रहे है। राज्य शासन के सभी विभाग की सिंहस्थ से संबंधित जानकारियाँ देने के लिए इसे प्रश्नोत्तरी में शामिल किया गया है। सिंहस्थ के श्रद्धालुओं की आवश्यकता को चिन्हांकित कर प्रश्न बनाये जा रहे हैं। इनके माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों में किसी श्रद्धालु को किन सुविधाओं या सेवाओं की आवश्यकता हो सकती है, वे सभी जानकारियाँ उत्तर के रूप में दी जायेगी। सिंहस्थ में यदि किसी सेक्टर में अस्पताल, एम्बुलेंस, खान-पान की सुविधा, धार्मिक संस्था या साधु-संत के आश्रम, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के नाम और उनके मोबाईल नम्बर, वाहन स्टेण्ड, पार्किंग, स्थान विशेष पर पहुँचने के लिए रूट या अन्य कोई जानकारी, जो श्रद्धालु को चाहिए इस माध्यम से उसे सही रूप में मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here