भोपाल, जुलाई 2013/ प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर जारी है। आठ जुलाई तक प्रदेश में 373 मि.मी. वर्षा हो चुकी है, जो इस अवधि में होने वाली सामान्य वर्षा से 100 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश का कोई भी जिला कम वर्षा या अति अल्प वर्षा का शिकार नहीं है। वर्तमान में 45 जिले सामान्य से अधिक वर्षा और 5 जिले सामान्य वर्षा की स्थिति में हैं।

बालाघाट, अनूपपुर, डिण्डोरी, शहडोल और श्योपुरकलाँ में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में इंदौर, नरसिंहपुर, सागर, होशगाबाद और श्योपुरकलाँ शामिल हैं। इंदौर में सामान्य से 223 मि.मी., नरसिंहपुर में 219 मि.मी., सागर में 215 मि.मी., होशंगाबाद में 199 मि.मी. और श्योपुरकलाँ में सामान्य से 194 मि.मी. अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

प्रदेश में अति-वृष्टि और बाढ़ से 24 हजार 636 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल क्षति का अनुमान है। इसी तरह सागर जिले में 6 जन-हानि, 37 पशु-हानि, 5,468 मकान को आंशिक क्षति, विदिशा में 2 जन-हानि, 9 पशु-हानि, 464 मकान को आंशिक क्षति, भिण्ड और डिण्डोरी में 1-1, सीहोर और खरगोन में 3-3 और दमोह में 2 जन-हानि की सूचना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here