भोपाल, नवम्बर 2015/ भोपाल कलेक्टर निशांत बरबड़े ने साधिकार अभियान के तहत चल रही गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये हैं। समय सीमा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके इसके लिये सभी विभागों को समन्वित प्रयास करना चाहिए। भोपाल जिले में अभी तक साधिकार अभियान को अपेक्षित गति नही मिल पा रही है। संबन्धित विभागों के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिये ठोस कार्रवाही करनी चाहिए।
श्री बरबड़े ने कहा कि साधिकार अभियान की जानकारी देने के लिये व्यापक प्रचार किया जाय। अभियान से होने वाले लाभों की जानकारी देने के लिये रोजाना प्रात: मजदूरों के एकत्रित होने वाली जगह (पीठों) पर श्रम विभाग द्वारा लाउड़ स्पीकर लगाकर जानकारी दी जाय। कोटरा,10 नवम्बर स्टाप, करोंद, काजी कैम्प, आदि पीठों पर जानकारी दी जाय। साथ ही वही पर पात्रतानुसार कार्ड बनाये जाय।
जिला पंचायत के सी.ई.ओ. को निर्देश दिये कि मंडी के हम्माल, केश शिल्पी, कुली,मछुआरे तथा अन्य पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर पात्रतानुसार उनके कार्ड बनाये जाय।
बैठक में इज्तिमा के लिये विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारीयों की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने कहा है कि इससे सम्बन्धित सभी तैयारियों समय सीमा मे पूरी कर ली जाय।