सीहोर, जून 2013/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में 29 करोड़ 94 लाख 73 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सीहोरवासियों की चिरप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए यहाँ 8 करोड़ 16 लाख से निर्मित होने जा रहे रेलवे ओव्हर ब्रिज की आधार-शिला रखी। अधोसंरचना मद से 11 करोड़ 43 लाख के 102 विकास कार्य का शिलान्यास किया और 64 लाख की लागत से निर्मित जिला खेल प्रशिक्षण केन्द्र लोकार्पित किया।

श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से प्रदेश की विकास दर माईनस 4 से बढ़कर 10 फीसदी से ऊपर पहुँच गई है। विकास दर में मध्यप्रदेश एक नम्बर राज्य बन चुका है। प्रदेश के कर्मचारियों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा चुका हैं। शेष के निराकरण का रास्ता निकाला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यहाँ 9 करोड़ 50 लाख की राशि से बने संयुक्त जिला कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here