भोपाल। राज्य शासन ने वर्ष 2013 के लिए मध्यप्रदेश के शासकीय कार्यालयों तथा संस्थाओं के लिए शासकीय अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2013 के लिए अवकाश इस प्रकार रहेंगे :-
सामान्य (जनरल) अवकाश
मिलाद-उन-नबी 25 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 25 फरवरी, होली 27 मार्च, गुड फ्रायडे 29 मार्च, गुड़ी पड़वा/चैती चाँद 11 अप्रैल, रामनवमी 19 अप्रैल, महावीर जयंती 23 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 25 मई, ईद-उल-फितर 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, रक्षाबंधन 21 अगस्त, जन्माष्टमी 28 अगस्त, गाँधी जयंती 2 अक्टूबर, ईदुज्जहा 16 अक्टूबर, महर्षि वाल्मीकि जयंती 18 अक्टूबर, मोहर्रम 14 नवंबर एवं क्रिसमस-डे 25 दिसंबर को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
महाशिवरात्रि 10 मार्च, डॉ. अम्बेडकर जयंती/बैसाखी 14 अप्रैल, दशहरा (विजयादशमी) 13 अक्टूबर, दीपावली 3 नवंबर एवं गुरूनानक जयंती 17 नवंबर को रविवार होने के कारण अलग से छुट्टी घोषित नहीं की गई है।
सार्वजनिक अवकाश
मिलाद-उन-नबी 25 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, होली 27 मार्च, गुड फ्रायडे 29 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, रामनवमी 19 अप्रैल, महावीर जयंती 23 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 25 मई, ईद-उल-फितर 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, रक्षाबंधन 21 अगस्त, जन्माष्टमी 28 अगस्त, बैंकों की अर्द्ध वार्षिक लेखाबंदी 30 सितंबर, गाँधी जयंती 2 अक्टूबर, ईदुज्ज़ुुहा 16 अक्टूबर, मोहर्रम 14 नवंबर एवं क्रिसमस-डे 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। निगोशिएबल इन्स्ट्रमेंट्स एक्ट के अंतर्गत ये अवकाश बैंक और कोषालयों के लिए लागू हैं।
ऐच्छिक (आप्शनल) अवकाश
नव वर्ष दिवस 1 जनवरी, मकर साक्रंति/पोंगल 14 जनवरी, गुरूगोविंद सिंह जी का जन्म दिवस 18 जनवरी, हेमू कालाणी का शहीदी दिवस 21 जनवरी, बसंत पंचमी 15 फरवरी, देव नारायण जयंती 16 फरवरी, डॉ. सैय्यदना साहब का जन्म दिवस 2 मार्च, महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस 7 मार्च, वीरागंना अवंती बाई का बलिदान दिवस 20 मार्च, होली (होलिका दहन) 26 मार्च, भाई दूज 29 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 6 अप्रैल, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती 11 अप्रैल, विशु 13 अप्रैल, निषादराज जयंती 15 अप्रैल, हाटकेश्वर जयंती 24 अप्रैल, सेन जयंती 6 मई, परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया 13 मई, शंकराचार्य जयंती 15 मई, हजरती अली का जन्म दिवस 24 मई, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 11 जून, महेश जयंती 17 जून, बड़ा महादेव पूजन 21 जून, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून, शब-ए-बारात 25 जून, रथयात्रा 10 जुलाई, गुरू पूर्णिमा 22 जुलाई, जुमात-उल-विदा 2 अगस्त, ईद-उल-फितर (के ठीक पूर्व का दिवस) 7 अगस्त, गोस्वामी तुलसीदास जयंती/दुर्गादास राठौर जयंती 13 अगस्त, गणेश चतुर्थी 9 सितंबर, नवाखाई 12 सितंबर, ओणम 16 सितंबर, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर, राजा शंकर शाह तथा रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस/अनंत चतुदर्शी 18 सितंबर, प्राणनाथ जयंती 3 अक्टूबर, सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या 4 अक्टूबर, अग्रसेन जयंती 5 अक्टूबर, दशहरा (महा अष्टमी) 12 अक्टूबर, ईद-उल-अदहा (ईदुज्ज़ुहा के ठीक पूर्व का दिवस) 14 अक्टूबर, महाराज अजमोढ़ देव जयंती/टेकचंद जी महाराज का समाधि उत्सव 18 अक्टूबर, करवा चौथ पर्व/गदीर-ए-खुम 22 अक्टूबर, दीपावली (दक्षिण भारतीय) 2 नवंबर, दीपावली का दूसरा दिन 4 नवंबर, भाई दूज 5 नवंबर, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 9 नवंबर, योम-ए-अशुरा/नामदेव जयंती 13 नवंबर, बिरसा मुंडा जयंती 15 नवंबर, झलकारी जयंती 22 नवंबर, संत श्री जिन तरण तारण जयंती 9 दिसंबर, दतात्रय जयंती 16 दिसंबर, गुरू घासीदास जयंती 18 दिसंबर एवं बालीनाथ जी बैरवा जयंती 31 दिसंबर को ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं।
जो त्यौहार/जयंतियाँ रविवार के कारण ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल नहीं हैं उनमें :- महर्षि गुरु गोकुलदास जी महाराज का जन्मोत्सव 6 जनवरी, नर्मदा जयंती 17 फरवरी, स्वामी रामचरण जी महाराज का जन्म दिवस/शबरी जयंती 24 फरवरी, वल्लभाचार्य जयंती 5 मई, छत्रपति शिवाजी जयंती 12 मई, बिरसा मुंडा का शहीदी दिवस 9 जून, कबीर जयंती 23 जून, नागपंचमी 11 अगस्त, पारसी नव वर्ष दिवस 18 अगस्त, डोल ग्यारस 15 सितंबर, दशहरा (महा नवमी) 13 अक्टूबर एवं गुरू तेगबहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवक द्वारा इच्छानुसार ऐच्छिक अवकाश एक वर्ष में अधिकतम 3 लिए जा सकेंगे।