भोपाल, मार्च 2013/ राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
दोनों नेताओं ने कहा कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है। भारतीय परम्परा में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व आपसी द्वेष को भूल कर सामाजिक समरसता और अनेकता में एकता की परम्परा को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। होली का पर्व जीवन को अर्थपूर्ण बनाने और जन सेवा के लिये समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
दोनों ने आशा व्यक्त की कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाये बिना परम्परागत हर्षोल्लास और आपसी प्रेम भाव के साथ होली का त्योहार मनाया जायेगा।