भोपाल, नवम्बर 2015/ राज्यपाल राम नरेश यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश एकता, शांति और सदभाव के वातावरण में विकास और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है। श्री यादव ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, खनिज और अन्य क्षेत्रों में पूँजी निवेश की अपार संभावनाएँ हैं।
राज्यपाल ने प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया है।