भोपाल, अक्‍टूबर 2013/ राज्यपाल राम नरेश यादव ने हिन्दी और बंगला फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री मन्ना डे के निधन पर शोक  व्यक्त किया  है।

राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा है कि पदमश्री, पदमभूषण और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय मन्ना डे के निधन से फिल्म और संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आवाज श्रोताओं का मन मोह लेती थी। श्री यादव ने कहा कि उनके द्वारा गाये गये राष्ट्रभक्ति पर आधारित गाने आमजन में राष्ट्रीयता की भावना जगाने में सार्थक सिद्ध हुए।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here