उज्जैन, 01 जूनः खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पारस जैन ने मध्य प्रदेश शासन की ओर से बड़नगर रोड पर हुए हादसे में मृतकों के परिवारों को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता और घायलों को 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सम्बन्ध में दूरभाष पर निर्देश दिये थे कि मृतक व घायलों के परिवार को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें।

 

राज्य मंत्री श्री जैन ने बताया कि सभी मृतक गुजरात प्रदेश के हैं एवं इन सभी को तात्कालिक सहायता के लिये 10 हजार रूपये नगद उपलब्ध करा दिये गये हैं, शेष राशि का चेक भी उन्हें दिया जायेगा। मृतकों में पाँच मृतकों को अन्त्येष्टी उज्जैन के चक्रतीर्थ पर ही की गई है। एक मृतक के शरीर को उसके परिवारजन गुजरात ले गये हैं। घायलों के उपचार के लिये भी शासन आर्थिक सहायता उपलब्ध करायेगा निजी चिकित्सालय में चल रहे उपचार हेतु भी शासन की ओर से राशि उपलब्ध कराई जायेगी। मृतकों की अन्त्येष्टी भी शासकीय खर्च पर की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here