भोपाल, नवम्बर 2015/ राज्य शासन ने  मुख्य तकनीकी  परीक्षक  (सतर्कता) संगठन में  मुख्य अभियंता  और कार्यपालन यंत्री की पद-स्थापना की हैं। संगठन में मुख्य अभियंता के रिक्त पद पर अधीक्षण यंत्री  लोक निर्माण श्री अखिलेश उपाध्याय को मुख्य  अभियंता के पद पर  पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। इसी तरह  श्री डी.के. सहरिया  सहायक यंत्री जल संसाधन को कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत कर  मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता  संगठन में पदस्थ किया  गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here