भोपाल, अगस्‍त 2013/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार जूनियर महिला हाकी वर्ल्ड कप की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम की सभी खिलाड़ियों को दो-दो लाख रूपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। साथ ही राज्य महिला हॉकी अकादमी की वर्तमान खिलाड़ी कु.एम. लिलि चानू को इस राशि के अलावा विभागीय प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जायेगी। अकादमी के प्रशिक्षक परमजीत सिंह को भी 2 लाख के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। समस्त खिलाड़ियों को खेल दिवस 29 अगस्त 2013 को भोपाल में आयोजित शिखर खेल अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मान निधि प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जर्मनी में 27 जुलाई 2013 से 04 अगस्त 2013 तक संपन्न जूनियर महिला वर्ल्डकप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार कांस्य पदक अर्जित किया है। भारतीय टीम में अकादमी की वर्तमान खिलाड़ी सुश्री एम.लिलि चानू के साथ-साथ अकादमी की पूर्व खिलाड़ी सुश्री सुशीला चानू, पिंकी देवी, सानरिक चानू, पूनम रानी, मोनिका एवं वंदना कटारिया, रितु शाह भारतीय टीम की सदस्य थी। इस प्रकार मध्यप्रदेश खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कुल 8 खिलाड़ी भारतीय टीम की सदस्य थी।

गौरतलब है कि खेलप्रेमी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में हॉकी के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here