भोपाल, जून 2013/ मध्यप्रदेश पर्यटन को लोनली प्लेनेट ग्रुप द्वारा ”बेस्ट इंडियन डेस्टिनेशन फॉर वाईल्ड लाईफ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुंबई में हुए अवार्ड समारोह में फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव को पुरस्कार प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि पुरस्कार के लिए चयन लोनली प्लेनेट मैग्ज़ीन के पाठकों की ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया जाता है। लोनली प्लेनेट ग्रुप प्रतिमाह पर्यटक संबंधी पत्र, पत्रिकाओं का प्रकाशन करता है।