भोपाल, सितंबर 2013/ राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारी की पदोन्नति के बाद नवीन पद-स्थापना की गई है। डॉ. राजेश कुमार राजौरा सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा पदेन अपर विकास आयुक्त को प्रमुख सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास, जैव-विविधता एवं जैव-प्रौद्योगिकी विभाग, श्री एस.एन. मिश्रा सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास, आवास एवं पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को, स्कूल ऑफ गुड गवर्नेंस एवं प्रशासक, राजधानी परियोजना को इन्हीं विभाग का प्रमुख सचिव, श्री अजीत केसरी पुनर्वास आयुक्त एवं पदेन सचिव राजस्व, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, नियंत्रक, शासन, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा प्रमुख राजस्व आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) को प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग, श्री पंकज राग आयुक्त-सह-संचालक, पुरातत्व एवं संग्रहालय तथा पदेन सचिव संस्कृति एवं न्यासी सचिव, भारत भवन को इसी विभाग का विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह-आयुक्त-सह-संचालक, श्री अशोक कुमार शाह सचिव अनुसूचित-जाति कल्याण तथा प्रबंध संचालक, अनुसूचित-जाति वित्त एवं विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) को इसी विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह श्रीमती अलका उपाध्याय मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद को प्रमुख सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है। श्री अश्विनी कुमार राय सचिव कार्मिक, सामान्य प्रशासन को इसी विभाग में प्रमुख सचिव, श्री शरद कुमार वेद आबकारी आयुक्त ग्वालियर को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आबकारी आयुक्त ग्वालियर और डॉ. व्ही.एस. निरंजन आयुक्त एवं पदेन सचिव उच्च शिक्षा को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त उच्च शिक्षा नियुक्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here