भोपाल, मई 2013/ नर्मदा घाटी की निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं से निर्माण के दौरान ही सिंचाई का लाभ किसानों को देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल के फलस्वरूप पिछले पांच वर्ष में परियोजनाओं से वास्तविक सिंचाई का रकबा पेंतीस हजार से बढ़कर ढाई लाख हेक्टेयर तक पहुँच गया है।
वर्ष 2008-09 में निर्माणाधीन परियोजनाओं से 35 हजार 970 हेक्टेयर रकबा सिंचित हुआ था। जबकि वर्ष 2009-10 में यह बढकर 47 हजार 750 और वर्ष 2010-11 में 85 हजार 915 हेक्टेयर हो गया। परियोजनाओं के नहरों के निर्माण को गति मिलने से वर्ष 2011-12 में एक लाख 800 हेक्टेयर रकबे को सिंचित किया गया। वर्ष 2012-13 में रबी फसलों के लिये 2 लाख 50 हजार हेक्टेयर रकबे में सिंचाई जल उपलब्ध करवाया गया। इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर परियोजनाओं की नहर प्रणाली के जटिल कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिये मुख्यालय से मानीटरिंग की व्यवस्था की जा रही है।