भोपाल, अक्‍टूबर 2013/ मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वातावरण स्वच्छ एवं निष्पक्ष होता जा रहा है। संपत्ति विरूपण अधिनियम का उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिनियम का सख्ती से पालन करवाते हुए शहर और कस्बे पोस्टर, बेनर, दीवार लेखन आदि से मुक्त होते जा रहे हैं।

अब तक शासकीय और निजी संपत्ति पर लगे 2 लाख 13 हजार 709 दीवार लेखन, पोस्टर, बेनर आदि को हटाया जा चुका है। इनमें शासकीय संपत्ति पर लगे एक लाख 83 हजार 53 पोस्टर, बेनर, दीवार लेखन शामिल हैं। इसी प्रकार निजी संपत्ति से 30 हजार 656 प्रचार सामग्री हटाई गई है।

शासकीय संपत्ति से अब तक 39 हजार 799 दीवार लेखन, 61 हजार 967 पोस्टर, 35 हजार 91 बेनर तथा 46 हजार 196 अन्य सामग्री हटाई गई है। इस कार्रवाई में 252 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसी तरह निजी संपत्ति से 13 हजार 516 दीवार लेखन, 6 हजार 446 पोस्टर, 4 हजार 298 बैनर तथा 6 हजार 396 अन्य सामग्री को हटाया गया है। उक्त कार्रवाई कर 156 मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिलों में वाहनों के दुरुपयोग को लेकर 546 प्रकरण सामने आए हैं। इनमें से 167 में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसी प्रकार बिना शासकीय अनुमति के लाउड स्पीकर का उपयोग करने पर 52 प्रकरण में से 13 प्रकरण में एफआईआर दर्ज हुई है। बिना शासकीय अनुमति के बैठकों/भाषण आदि के 20 मामले में से 9 मामले में प्रकरण दर्ज हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here