भोपाल, अक्टूबर 2015/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ने जिले के किसानों को कृषि संबंधी समसामयिक सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामान्य से 85.20 प्रतिषत वर्षा हुई है। पिछले लगभग एक माह से वर्षा नही हुई। जिसके कारण खेतों में रबी फसलों की बुवाई हेतु पर्याप्त नमी नही है। कृषकों को सलाह दी है कि खेतों में पर्याप्त नमी एवं तापमान अनुकूल होने की स्थिति में ही रबी फसलों जैसे गेहूँ, चना, सरसों, अलसी एवं मसूर की बुवाई करें।