भोपाल, मार्च 2013/ किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने राज्य-स्तरीय जैविक हाट एवं किसान मेले का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री राघवजी विशिष्ट अतिथि थे। डॉ. कुसमरिया ने कहा कि राज्य शासन ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं। किसानों की खुशहाली के लिए जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित हैं। प्रदेश के कई किसान बिना सरकार की मदद से जैविक खेती कर रहे हैं।
डॉ. कुसमरिया ने कहा कि किसानों को जैविक उत्पाद का पूरा ज्ञान हो, इसके लिए कृषि वैज्ञानिकों और जैविक खेती की जानकारी रखने वाले अनुभवी अधिकारियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रासायनिक खाद के बढ़ते उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है।
वित्त मंत्री राघवजी ने कहा कि प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ाने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पाद खाने से कैंसर नहीं होता है।