उज्‍जैन, जुलाई 2013/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी परिश्रम कर रहे हैं, यही कारण है कि मध्यप्रदेश की विकास दर जो नौ वर्ष पूर्व – 4 प्रतिशत थी, आज 10.02 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश ने हर क्षेत्र में चहुँमुखी विकास किया है और देश में अव्वल हो गया है। विकास के मामले में अभी एक पड़ाव पार किया है। अभी मंजिल पर पहुँचना है। श्री चौहान उज्जैन में मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति एवं मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी अध्यक्षीय मण्डल के संभागीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों के हित की रक्षा करने में वे सदैव आगे रहे हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड की आपदा में कर्मचारी संगठनों द्वारा एक दिन का वेतन देने के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों ने पीड़ित मानवता की सेवा में अनुकरणीय कार्य करते हुए लगभग 60 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

इसके पूर्व मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्पहार और स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कर्मचारियों के कल्याण के लिये किये गये कार्यों के लिये उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here