इंदौर, मई 2013/ खरीफ-2013 से संबंधित समस्त जानकारियाँ देने के लिये प्रदेश में इस माह पंचायत स्तर पर कृषि विभाग द्वारा संगोष्ठियाँ आयोजित की जायेगी। इंदौर-भोपाल के मध्य उद्यानिकी क्षेत्र में कॉरिडोर निर्मित किया जायेगा। इंदौर जिले के मानपुर में 2 करोड़ की लागत से आधुनिक नर्सरी एवं प्रशिक्षण केन्द्र बनाया जायेगा। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा इस वर्ष प्रदेश के ढाई लाख किसान का डाटा बेस तैयार किया जायेगा। इंदौर जिले के महू में आलू हेतु विशेष क्लस्टर बनेगा। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त एम.एम.उपाध्याय ने इंदौर में एक बैठक में दी।
श्री उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को सम्मानित होने का गौरव दिलाने के लिये इंदौर राजस्व संभाग के कमिश्नर तथा संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को राज्य शासन की ओर से प्रशंसा-पत्र प्रदान किये।