भोपाल, मार्च 2013/ मध्यप्रदेश में अब तक 4 लाख 433 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। गेहूँ की यह खरीदी पंजीकृत 67 हजार 762 किसान से की गई है। किसानों से 598 करोड़ 71 लाख रुपये मूल्य का गेहूँ उपार्जित किया गया है। प्रदेश के चार संभाग में 18 मार्च से तथा शेष संभाग में 25 मार्च से गेहूँ खरीदने का कार्य शुरू हुआ है। चार संभाग में 18 मई तक तथा शेष अन्य संभाग में 25 मई तक खरीदी कार्य चलेगा।

उल्लेखनीय है कि गेहूँ खरीदी के लिये प्रदेश के जिलों में 2,776 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इनमें से 453 नये केन्द्र हैं। सभी स्थानों में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था है। गेहूँ खरीदी के कार्य पर शासन एवं जिला प्रशासन की सतत नजर है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री पारस जैन स्वयं प्रतिदिन विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जिलों में गेहूँ खरीदी की जानकारी ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here