भोपाल, जून 2013/ मुख्यमत्री शिवराजसिंह चौहान सोमवार 10 जून को अन्तर्राष्ट्रीय जनजातीय फिल्म महोत्सव-3 का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में जनजातीय जीवन पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी और फिल्म डिवीजन मुम्बई की 100 वर्षीय उपलब्धियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी विशेष आकर्षण रहेगी। प्रख्यात लेखक एवं पत्रकार सुश्री गीताश्री द्वारा बैगा जनजातीय की गोदना परम्परा पर केन्द्रित पुस्तक ‘‘देहराग’’ और प्रख्यात लेखक एवं फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘महात्मा गाँधी और सिनेमा’’ का लोकार्पण किया जायेगा।
महोत्सव में प्रतिबिम्ब छायांकन प्रतियोगिता में पुरस्कृत विजेता रमेश सोनी, सुबोध नातू, महेन्द्र गजभिये, ऋषभ जैन, रोहित त्रिपाठी, मुकेश देवतवाल और ऋषभ मित्तल को सम्मानित किया जायेगा।